काशी के बड़ा गणेश मंदिर में गणेश जन्मोत्सव,गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा परिसर, भक्तों ने किया विशेष अभिषेक और पूजा

गणेश जन्म उत्सव गणेश चतुर्थी के अवसर पर काशी के बड़ा गणेश मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। सुबह मंगला आरती के बाद जैसे ही मंदिर के कपाट खुले, पूरा परिसर “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से गूंज उठा।लोहटिया क्षेत्र स्थित बड़ा गणेश मंदिर में भगवान गणेश का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ मनाया जा रहा है। मंदिर के पुजारी राजेश तिवारी ने बताया कि इस दिन महिलाएं एक दिन पहले से निर्जला व्रत रखती हैं और गणेश जी का दर्शन करने के बाद ही व्रत का समापन करती हैं।

आज भगवान गणेश का विशेष अभिषेक दूध, दही, खीर, शहर और पंचमेवा से किया गया। अभिषेक का कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चला, जिसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।गणेश चतुर्थी को ढेला चौथ भी कहा जाता है और इस दिन चंद्र दर्शन निषेध माना गया है। भक्तों ने पूरे दिन भक्ति भाव से गणपति की पूजा कर बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य की कामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post