वाराणसी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ का कड़ा विरोध देखने को मिला। व्यापारी संगठनों ने लहुराबीर आजाद चौराहे पर प्रदर्शन किया और डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर जलाकर अपना आक्रोश प्रकट किया।
व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि वे ट्रंप को उसी की भाषा में जवाब दें। साथ ही अमेरिकी सामग्रियों के बहिष्कार और व्यापार न करने का आह्वान भी किया।इस दौरान नारेबाजी करते हुए व्यापारी संगठनों ने कहा कि अब भारत को भी अमेरिका को करारा जवाब देना चाहिए।
Tags
Trending
