फरीदपुर के पास पुलिस-बदमाश आमने-सामने, गोली लगने से एक बदमाश घायल

सारनाथ थाना क्षेत्र के फरीदपुर के पास भोर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार पूर्व में हुई एक हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ बदमाश फरीदपुर इलाके में छिपे हुए हैं।सूचना पर एसओजी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। 

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। मुठभेड़ में एक बदमाश मुकीम के पैर में गोली लगी, जिसे पुलिस ने पकड़कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं अन्य बदमाशों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि घायल बदमाश और उसके साथियों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये लोग पहले हुई हत्या की घटना में शामिल रहे हैं। पुलिस का अभियान लगातार जारी है और अन्य अपराधियों की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post