सिगरा पुलिस की तत्परता,अपहृत मासूम बालक सकुशल बरामद, बच्चा चोरी करने वाला आरोपी व दो बाल अपचारी गिरफ्तार

थाना सिगरा पुलिस ने बच्चा चोरी करने वाले एक अभियुक्त और दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अपहृत मासूम को सकुशल बरामद कर लिया है।घटना 18 अगस्त की है, जब शास्त्रीनगर पार्क से ढाई साल का बच्चा अचानक लापता हो गया था। परिजनों की शिकायत पर सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। लगातार तलाश और पूछताछ के बाद पुलिस ने 25 अगस्त को कैंट रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 9 के पीछे मैदान से मुख्य आरोपी आदर्श निवासी बाराबंकी और दो नाबालिगों को दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि बच्चे को बेचकर पैसे कमाने की योजना बनाई गई थी।पुलिस टीम की तत्परता से मासूम को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया है। इस सफलता में थाना सिगरा प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सत्यदेव चौधरी, विकल शांडिल्य, पुष्कर दूबे, महिला उपनिरीक्षक कुसुम जायसवाल और अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने आश्वस्त किया है कि बच्चों की सुरक्षा और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post