वाराणसी में एक अनोखा मामला सामने आया है। मिर्जापुर निवासी अरविंद कुमार पटेल ने अपनी पत्नी रीना देवी की शादी उसके बॉयफ्रेंड सियाराम से करवा दी। 25 साल पहले अरविंद और रीना का विवाह हुआ था। दोनों के एक बेटी और एक बेटा है। बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा 18 साल का है।कुछ समय से विवाद के चलते रीना अपने बेटे को छोड़कर चंदौली में किराए पर रहने लगी थी। इस दौरान अरविंद को पत्नी पर शक हुआ और उसने जासूसी शुरू की। अरविंद ने रीना को उसके बॉयफ्रेंड सियाराम के साथ कमरे में रंगे हाथ पकड़ लिया।
Tags
Trending
