मिर्जापुर के शिवरानी तुलसी पत्ती गांव में बिजली विभाग ने चोरी रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। जेई मनीष कुमार गुप्ता की अगुवाई में टीम ने घर-घर जाकर कनेक्शन की जांच की।जांच के दौरान 40 उपभोक्ताओं की चेकिंग हुई, जिनमें से 8 लोगों के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई। 22 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए
और 10 छोटे उपभोक्ताओं से 9,700 रुपए जुर्माना वसूला गया।जेई मनीष कुमार गुप्ता ने चेतावनी दी कि बिजली चोरी करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में संविदा कर्मी अशोक कुमार यादव, आनंद सिंह, विजय कुमार यादव, नंदू, अंकित कुमार, मीटर रीडर सूरज सिंह, चंदू यादव और शैलेंद्र सरोज शामिल थे।
Tags
Trending
