मिर्जापुर पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने नहर में कूदकर जान दी, घटना CCTV में कैद

मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र के सिकिया गांव निवासी 27 वर्षीय सुरेश यादव ने गुरुवार शाम गंगा नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह उनका शव कटका गांव के पास मिला।जानकारी के अनुसार, सुरेश की शादी पांच साल पहले चुनार थाना क्षेत्र के जमालपुर माफी गांव में हुई थी। कुछ महीने पहले पत्नी अपनी एक साल की बेटी को लेकर मायके चली गई थी और पति से अलग रहने लगी। इसी बात से सुरेश मानसिक रूप से परेशान रहते थे।गुरुवार शाम सुरेश ने नहर में कूदने का कदम उठाया।

गांव के युवक रोशन भारती ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वे गहरे पानी में डूब गए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।ग्रामीणों ने रातभर नहर बंद करवाकर शव की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। शुक्रवार सुबह शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सुरेश के पिता का निधन चार साल पहले हो चुका है। परिवार में उनकी मां, एक भाई और एक बहन हैं। नरायनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post