मिर्जापुर के सिटी ब्लॉक चंईपुर स्थित प्यारेलाल पोखरा पर 26 अगस्त 2025 को भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का अर्धवार्षिक श्रृंगार धूमधाम से किया गया। तीज पर्व पर होने वाले इस पारंपरिक आयोजन की जानकारी व्यवस्थापक दिलीप सिंह गहरवार ने दी।कार्यक्रम में शाम 6 बजे से भोलेनाथ और पार्वती जी का श्रृंगार किया गया।
इसके साथ ही भंडारे और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। हर साल की तरह इस बार भी हजारों भक्त दर्शन के लिए पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित किया।मिर्जापुर और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को इस आयोजन में आमंत्रित किया गया था, जहां वे भजन-कीर्तन और गीत-संगीत के साथ धार्मिक माहौल का आनंद ले सके।
Tags
Trending
