मिर्जापुर में सड़क हादसा: ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल; सड़क पर जमा पानी बना हादसे का कारण

मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर मंगलवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। बाराडीह गांव के पास ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें 20 वर्षीय आनंद साहनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए।ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आनंद साहनी अपनी मां और बहन का इकलौता सहारा था। कुछ साल पहले उसके पिता का भी निधन हो चुका था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे का कारण सड़क पर जमा पानी है। सड़क निर्माण कंपनी ने पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की, जिसके चलते बरसात में सड़क के दोनों ओर 2-3 फीट तक पानी भर जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद कंपनी ने इस समस्या का समाधान नहीं किया, जिसके चलते यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post