कंपोजिट विद्यालय उमरिया में चोरी: चार बैटरियां गायब, पुलिस जांच में जुटी

मिर्जापुर के दाढ़ीराम क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय उमरिया में बीती रात चोरी की वारदात हुई। अज्ञात चोर विद्यालय का ताला तोड़कर चार 220 वोल्ट की बैटरियां लेकर फरार हो गए।सुबह जब प्रभारी प्रधानाध्यापक कालिकांत द्विवेदी स्कूल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे और कमरों के ताले टूटे हुए हैं। 

बैटरियां गायब होने पर ग्रामीणों ने आसपास के खेतों में खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।प्रधानाध्यापक ने घटना की सूचना खंड शिक्षा अधिकारी पहाड़ी फराह रईस और पीआरबी को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और मामले की तहकीकात जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post