बरेका में स्वच्छता अभियान 2025 कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी से परिसर हुआ स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित।

 रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशानुसार चलाए जा रहे देशव्यापी स्वच्छता अभियान 2025 के द्वितीय चरण के अंतर्गत बनारस रेल इंजन कारखाना बरेका में विविध स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के मार्गदर्शन में कर्मचारियों और अधिकारियों ने परिसर की सफाई की, नालियों व शौचालयों की सफाई की गई, और प्लास्टिक तथा कचरे के निस्तारण के उपाय साझा किए गएकार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक भवन में “क्या करें, क्या न करें” नोटिस प्रदर्शित किए गए ताकि सभी को स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा सके।

 बरेका अतिथि विश्राम गृह में डस्टबिन का सही उपयोग कराए जाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया, जिससे परिसर में स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली PA System के माध्यम से स्वच्छता और कार्यस्थल सुरक्षा के संदेशों का प्रचार किया गया। विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए, जिससे कार्यस्थल स्वच्छ, सुरक्षित और दुर्घटना मुक्त बना। इस पहल ने कर्मचारियों के स्वास्थ्य और मनोबल को भी सुदृढ़ किया और स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश फैलाया।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post