स्व. पी.एन. सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, विधायक डॉ. नीलकण्ठ तिवारी ने किया स्मरण

समाजिक न्याय के महान योद्धा एवं डीएवी कॉलेज के पूर्व प्रबंधक रहे स्व. पी.एन. सिंह यादव जी की 21वीं पुण्यतिथि पर कॉलेज परिसर में श्रद्धांजलि एवं स्मरण सभा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर दक्षिणी के लोकप्रिय विधायक डॉ. नीलकण्ठ तिवारी रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर एवं स्व. पी.एन. सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान अतिथि का अंगवस्त्रम एवं स्मृतिचिह्न भेंटकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

पाणिनि कन्या विद्यालय की छात्राओं ने वैदिक मंत्रोच्चार प्रस्तुत कर वातावरण को आध्यात्मिक बनाया। वक्ताओं ने स्व. पी.एन. सिंह यादव के जीवन एवं कार्यों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया।इस अवसर पर प्रबंधक अजीत यादव, कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मिश्री लाल, प्रो. संगीता जैन, रतन लाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं शिक्षाविद उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपक कुमार शर्मा ने किया।


Post a Comment

Previous Post Next Post