बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की बेटी और साइकोथेरेपिस्ट त्रिशाला दत्त ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फैमिली और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा कि खून का रिश्ता होने के बावजूद हर किसी को अपनी जिंदगी में जगह देना जरूरी नहीं है।त्रिशाला ने अपने नोट में कहा, "कई बार सबसे थकाने वाले और नजरअंदाज करने वाले लोग ही परिवार कहलाते हैं।
अपनी मानसिक शांति बनाए रखने के लिए आप कम या बिल्कुल भी संपर्क नहीं रख सकते। परिवार का नाम किसी को गलत बर्ताव, मैनिपुलेशन या गिल्ट-ट्रिप करने का हक नहीं देता।" उन्होंने यह भी जोड़ा कि कोई भी व्यक्ति बार-बार मौका देने के लिए मजबूर नहीं है, चाहे उसने आपको पाला ही क्यों न हैं। हालांकि पोस्ट में उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या त्रिशाला अपने पिता संजय दत्त से नाराज हैं। गौरतलब है कि कुछ ही समय पहले उन्होंने अपने पिता के 66वें जन्मदिन पर पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, “हैप्पी बर्थडे डैड, हर दिन आपसे और ज्यादा प्यार होता है।” वहीं, 10 अगस्त को संजय दत्त ने भी बेटी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा था कि उन्हें हमेशा त्रिशाला पर गर्व है।बता दें कि त्रिशाला की मां ऋचा शर्मा का 1996 में निधन हो गया था। वह अमेरिका में रहती हैं और साइकोथेरेपिस्ट के तौर पर काम करती हैं। संजय दत्त ने 2008 में मान्यता दत्त से शादी की थी, जिनसे उनके दो बच्चे शाहरान और इकरा हैं।
