वाराणसी में महिलाओं ने डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका, टैरिफ के विरोध में जताया आक्रोश

वाराणसी व्यापार मंडल की शाखा सर्व समाज महिला मंडल ने बुधवार को लहुराबीर चौराहे पर स्थित आज़ाद पार्क में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पोस्टर जलाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।यह प्रदर्शन ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ के विरोध में किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे अजीत सिंह बग्गा ने बताया कि अमेरिका का यह कदम भारत के हितों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका ने यह टैरिफ वापस नहीं लिया, तो हम विदेशी सामानों का बहिष्कार करेंगे, ना खरीदेंगे और ना ही अपने जीवन में उनका प्रयोग करेंगे।

इस मौके पर वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि भारत आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है और ऐसे समय में विदेशी दबाव किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है।महिला मंडल की ओर से भी अमेरिका की नीतियों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया।विरोध कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से प्रभु से अजीत सिंह बग्गा, कर्मेंद्र जायसवाल, प्रभाकर सिंह, गौरव भाटिया, हाजी शाहिद कुरेशी, गोपाल गुप्ता, सोनी खान, मेधावी बानो, खुर्शीदा बेगम और उमा बानो शामिल थीं।सभी ने ट्रंप प्रशासन से भारत पर लगाए गए टैरिफ को तुरंत वापस लेने की मांग की।

Post a Comment

Previous Post Next Post