वाराणसी में श्री शीतला माता के वार्षिकोत्सव पर विराट बिरहा दंगल रसमंजरी का आयोजन

 बड़ागणेश, लोहटिया स्थित श्री शीतला माता के वार्षिकोत्सव के अवसर पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला बहुप्रतीक्षित विराट बिरहा दंगल रसमंजरी इस वर्ष अपने 58वें संस्करण में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में प्रबंध समिति की ओर से प्रेसवार्ता आयोजित कर जानकारी दी गई।प्रबंध समिति के संयोजक मुन्नू लाल विश्वकर्मा ने बताया कि इस वर्ष 1 अक्टूबर को सायं 5 बजे माता शीतला का विभिन्न पुष्पों से भव्य श्रृंगार, हवन, पूजन, आरती, स्तुति और पचरा गायन के अनुष्ठान श्री भवानी कीर्तन महिला मंडल की ओर से संपन्न होंगे। इसके बाद रसमंजरी कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।

सांस्कृतिक मंत्री सौरभ कुमार यादव ने बताया कि इस वर्ष बिरहा का मुकाबला प्रख्यात लोकगीत गायिका प्रोफेसर सरोज त्यागी गोरखपुर और बिहारी लाल भारद्वाज चंदौली के बीच होगा। विजयी कलाकार को समिति द्वारा सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि विनोद कुमार यादव अध्यक्ष, गोवर्धन पूजा समिति, नमोघाट वाराणसी एवं विशिष्ट अतिथियों व्योमेश शुक्ल प्रधानमंत्री, नागरी प्रचारिणी सभा, काशी, हरिद्वार, नई दिल्ली, दुर्गा प्रसाद गुप्त वाराणसी केराना व्यापार मंडल और प्रिया पांडेय एडवोकेट की उपस्थिति में किया जाएगा।उपस्थित समिति पदाधिकारी जैसे अध्यक्ष डॉ. संतोष यादव, उपाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, भईया लाल सेठ, कोषाध्यक्ष रविशंकर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने रसमंजरी के रसिकों से आयोजन में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

Post a Comment

Previous Post Next Post