काशी विद्यापीठ कैंपस में छात्रों ने "I love मोहम्मद" के विरोध में निकाली रैली

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ कैंपस में छात्र नेता आशुतोष तिवारी हर्षित के नेतृत्व में दर्जनों छात्रों ने "I love मोहम्मद" के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने "I love योगी", "I love UP Police", "I love Bulldozer" जैसे नारों के साथ पोस्टर लेकर कैंपस में मार्च किया।छात्र नेता आशुतोष तिवारी हर्षित ने कहा कि "I love मोहम्मद" जैसे नारों के माध्यम से देश को तोड़ने और समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बरेली में हाल ही में मौलानाओं द्वारा अराजकता फैलाने के प्रयास का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस और योगी सरकार की सख्त नीतियों के कारण ये प्रयास विफल रहे।आशुतोष ने कहा, "आज के युवा शिक्षित हैं और राष्ट्रवाद से जुड़कर विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं। अगर किसी से प्रेम और सम्मान जताना है, तो डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम और वीर अब्दुल हमीद जैसे महापुरुषों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

"उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कोई भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में लेकर दंगा या राष्ट्रविरोधी गतिविधि करेगा, तो अगले दिन उसके घर पर बुलडोज़र चलेगा। साथ ही, किसी मस्जिद से भी राष्ट्रविरोधी गतिविधियों का संचालन होने पर दोषियों को जेल भेजा जाएगा।छात्र नेता ने मुस्लिम युवाओं से भी अपील की कि वे कुछ मौलानाओं द्वारा गुमराह न हों और राष्ट्रहित तथा भारत माँ की अखंडता के लिए सजग रहें।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राहुल पाण्डेय, सुमित प्रजापति, नयन राय, प्रफुलित मिश्रा, अभिषेक गुप्ता, आशुतोष दूबे, शिवम सहित दर्जनों छात्र उपस्थित रहे।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post