वाराणसी में बाइक सवारों ने युवक पर फायरिंग, हड़कंप मच गया

लंका थाना क्षेत्र के नगवां पावर हाउस के सामने रात बाइक सवारों ने दो युवक पर फायरिंग कर दी। घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन गोलियों की आवाज सुनकर इलाके में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, आयुष नाम का युवक उस समय मार्ग से गुजर रहा था, तभी 10-12 बाइक सवार युवक वहां आए और उस पर फायरिंग शुरू कर दी। आयुष शोर मचाते हुए भाग निकला। आरोपियों ने हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को 1 खोखा बरामद हुआ। शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपियों ने कुल 3 राउंड फायरिंग की थी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।रेस्टोरेंट मालिक विदिप सिंह ने बताया कि आयुष उनके रेस्टोरेंट में काम करता है और बिहार का रहने वाला है।

 आयुष का आरोपियों के साथ पुराना विवाद था। उन्होंने कहा, "हमने उन्हें कहा कि मेरे रहते नहीं मर पाओगे, इसके बावजूद उन्होंने मेरे ऊपर फायरिंग की। मेरा उनके साथ कोई विवाद नहीं था।"डीसीपी क्राइम सरवणन टी. ने बताया कि सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से उनकी तलाश की जा रही है। पीड़ित ने भी पुलिस में तहरीर दे दी है।पुलिस की टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए सक्रिय है।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post