एशिया कप के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान पर भारतीय टीम की विजय के लिए उमाशंकर मंदिर में हवन पूजन किया जा रहा है। वाराणसी में क्रिकेट प्रेमियों ने खिलाड़ियों की तस्वीर और तिरंगे के साथ हवन पूजन कर भारतीय टीम की जीत की कामना की।
बताते चले कि एशिया कप के फाइनल मुकाबले में आज भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होना है लिहाजा जब पूरे देश में दुआओं का दौर चल रहा है तो वहीं धार्मिक नगरी काशी के रवींद्र पुरी स्थित उमा शंकर मंदिर में भी भारत कि जीत की कामना के लिए हवन पूजन किया गया ताकि टीम इंडिया को मनोबल और शक्ति मिले और टीम इंडिया-पाकिस्तान पर विजय हासिल कर सके।
Tags
Trending
