भरत मिलाप मेला: नाटी इमली में प्रशासन और समिति की बैठक

नाटी इमली स्थित एक लॉन में भरत मिलाप मेले की तैयारियों और उसमें आने वाली समस्याओं को लेकर अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक में काशी जोन पुलिस उपायुक्त गौरव वंशवाल, अपर पुलिस उपायुक्त सरवणन टी सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।इस दौरान नाटी इमली चित्रकूट मेला समिति काशी और समिति के पदाधिकारियों ने भरत मिलाप में आने वाली प्रमुख समस्याओं को रखा। 

इनमें सड़कों की मरम्मत, नीचे लटकते खुले तार, जगह-जगह लगे पोस्टर-बैनर और रथ को ले जाने में आने वाली दिक्कतों पर विशेष चर्चा हुई। समिति ने बताया कि इन अव्यवस्थाओं के कारण रथ खींचने वाले यादव बंधुओं को चोट लग जाती है।

बैठक में प्रमुख रूप से एसीपी कोतवाली डॉ. अतुल अंजन त्रिपाठी, एसीपी दशाश्वमेध शुभम कुमार सिंह, एसीपी चेतगंज ईशान सोनी, कई थाना प्रभारी, पुलिस कर्मी और समिति से मोहन कृष्ण अग्रवाल, सुबोध अग्रवाल, सतेंद्र राय, संजय गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित रहे। 


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post