कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाज़िरी लगाई और दर्शन-पूजन के बाद पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि आज बाबा से पूरे देश की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की है। खासतौर पर युवाओं और बेरोजगारों के बेहतर भविष्य के लिए प्रार्थना की।पत्रकारों से बातचीत में सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, “जिन्हें महादेव से प्रेम है, वे ‘आई लव महादेव’ कहें और जिन्हें मोहम्मद से प्रेम है, वे ‘आई लव मोहम्मद’ कहें।
सबसे ज़रूरी है कि हम सभी की भावनाओं और आस्था का सम्मान करें।”उन्होंने यह भी दोहराया कि देश को जोड़ने और समाज में आपसी भाईचारे को मज़बूत करने के लिए एक-दूसरे की मान्यताओं का सम्मान करना बेहद ज़रूरी है।
.jpeg)