सीतापुर में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, दरोगा घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

सीतापुर: मंगलवार को एंटी करप्शन टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सिधौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरदोइया निवासी पंकज कुमार के साथ जुड़े मामले में चौड़ियां चौकी के दरोगा अरुण कुमार शर्मा को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के अनुसार, पंकज कुमार ने मौईजुद्दीन से बाग लेने के लिए पैसे दिए थे, लेकिन मौईजुद्दीन ने वह बाग किसी और को दे दिया। शिकायत दर्ज कराने पर चौकी इंचार्ज ने शिकायत की बजाय पंकज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। इसके बाद पंकज ने मुकदमा खत्म कराने के नाम पर दरोगा से 10,000 रुपये मांगे जाने की शिकायत भ्रष्टाचार निवारण टीम से की।

एंटी करप्शन टीम ने पंकज को पैसे देने के लिए भेजा। जैसे ही पंकज दरोगा को पैसे सौंपने पहुंचा, दरोगा ने चौकी के गेट पर ही तख्त पर बैठकर रकम गिननी शुरू कर दी। तभी पहले से मौजूद टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद दरोगा को अटरिया थाने लाकर गहन पूछताछ की जा रही है। हालांकि इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है, लेकिन अधिकारी इस मामले पर फिलहाल चुप्पी साधे हुए हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post