होटल डी पेरिस में हाई प्रोफाइल गरबा कार्यक्रम पर पुलिस की रोक, पवन सिंह के नाम पर बिके थे हजारों टिकट

वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र स्थित होटल डी पेरिस में प्रस्तावित हाई प्रोफाइल गरबा कार्यक्रम को पुलिस ने रोक दिया है। जानकारी के मुताबिक, यह आयोजन बिना प्रशासनिक अनुमति के कराया जा रहा था। इस गरबा कार्यक्रम में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के शामिल होने की चर्चा थी, और इसी नाम पर हजारों टिकट पहले ही बिक चुके थे। 

जैसे ही मामला पुलिस तक पहुँचा, अधिकारियों ने जांच की और आयोजन को रोकने का आदेश दिया। पुलिस ने इस पूरे प्रकरण में कार्यक्रम के आयोजकों को नोटिस जारी कर दिया है और स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति ऐसे आयोजनों की इजाज़त नहीं दी जाएगी। नितिन तनेजा, एसीपी कैंट, कमिश्नरेट वाराणसी ने कहा कि नियम-कानून के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post