बुलंदशहर में कोर्ट परिसर के बाहर दिनदहाड़े हिस्ट्रीशीटर की हत्या

बुलंदशहर: जिले में मंगलवार को दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात हुई। कोर्ट परिसर के बाहर 24 वर्षीय नईफ पुत्र आसिफ की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, नईफ अपनी प्रेमिका के साथ कोर्ट मैरिज करने आया था।मामला उस समय हुआ जब नईफ और एक महिला दुकान पर पासपोर्ट साइज के फोटो बनवा रहे थे। अचानक बाइक सवार दो हमलावर वहां घुस आए और नईफ पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले के बाद हत्यारोपी मौके से फरार हो गए।

दुकान में मौजूद लोग डर के मारे भाग खड़े हुए और शोर मचाया। पास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक नईफ की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी अपनी वारदात में प्रयुक्त चाकू को ग्लोबल हॉस्पिटल के पास फेंककर फरार हो गए, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post