प्रयागराज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्नलगंज थाने का किया घेराव

प्रयागराज। मंगलवार को कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कर्नलगंज थाने पहुंच गए और थाने का घेराव किया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपने विरोध प्रदर्शन को जोरदार रूप दिया।कार्यकर्ताओं का गुस्सा उस बयान को लेकर था, जिसमें केरल के भाजपा नेता और पार्टी प्रवक्ता पिंटू महादेव ने एक चैनल पर राहुल गांधी को सीने पर गोली मारने की बात कही थी।इस पर आक्रोशित कांग्रेस के कार्यकर्ता पूर्व नेता अनुग्रह नारायण सिंह के नेतृत्व में थाने पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर भाजपा नेता के खिलाफ तत्काल गिरफ्तारी और एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह और रविंद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी का पैतृक आवास प्रयागराज (आनंद भवन) में स्थित है और स्थानीय लोगों का उनसे गहरा लगाव है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता के बयान से ऐसा प्रतीत होता है कि उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है।पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप मिश्र अंशुमन, विनय पांडेय और अन्य कांग्रेस नेता भी इस मौके पर मौजूद रहे।कार्यकर्ताओं ने पुलिस से कहा कि राहुल गांधी के परिवार में पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, इसलिए इस बयान को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए।


Post a Comment

Previous Post Next Post