आर. एस. मेमोरियल एकेडमी में नवरात्रि उत्सव का हुआ गरिमामय आयोजन

भिखारीपुर स्थित आर. एस मेमोरियल एकेडमी में नवरात्रि उत्सव बड़े हर्षोल्लास और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक डांडिया डांस प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।इसके बाद मंच पर रामायण नाटक का भावपूर्ण मंचन हुआ, जिसमें बच्चों ने भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और रावण के पात्रों को जीवंत कर सभी का मन आनंदित किया। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रही विविध रूपों में सजाई गईं देवी झांकियां, जिन्हें दर्शकों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ सराहा।विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों को नृत्य, नाटक और झांकियों की तैयारी में मार्गदर्शन दिया और अपनी सृजनात्मकता से कार्यक्रम को और भी आकर्षक बनाया। उनके सहयोग से विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री वी. पी. राय ने बच्चों एवं शिक्षकों की सराहना की और कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपरा को सहेजने का माध्यम हैं। प्रधानाचार्या अंजली गुप्ता ने सफलता का श्रेय शिक्षकों और विद्यार्थियों को दिया। सह निदेशिका श्रीमती अर्चना सिंह ने अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को धन्यवाद ज्ञापित किया, जिन्होंने आयोजन को यादगार बनाया।


Post a Comment

Previous Post Next Post