एशिया कप जीत का जश्न! सिगरा, वाराणसी में भारत माता की जय के नारों के साथ धूमधाम!

एशिया कप के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को करारी शिकस्त देने के बाद पूरे देश में उत्साह का माहौल है। धार्मिक नगरी काशी के काशीवासी भी इस खुशी के जश्न में शरीक हुए।सिगरा के शास्त्री नगर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में भारतीय टीम की शानदार जीत का जश्न धूमधाम से मनाया गया।

 

पंडाल में उपस्थित लोगों ने आतिशबाजी के साथ “भारत माता की जय” के उद्घोष लगाए और देशभक्ति की भावना के साथ जीत का जश्न मनाया।पंडाल में आए लोगों ने भारतीय टीम की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए मिठाइयां बांटी और रंग-बिरंगी रोशनी के बीच जीत का आनंद उठाया। इस मौके पर माता की पूजा स्थल भी उत्सव के माहौल से और भी चमक उठी। इस मौके पर भारतीय टीम की सफलता का जश्न मनाते हुए पूरे शहर में हर्ष और उल्लास का माहौल बना दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post