पीडीडीयू नगर के अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदीतारा गांव में शुक्रवार को 11वीं कक्षा के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ। शनि मंदिर के पास विवाद के दौरान कुछ युवकों ने उस पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। घायल छात्र की पहचान राज पटेल (17 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के समय वह अपने पिता की किराना दुकान संभाल रहा था। इसी दौरान युवकों ने उसे फोन कर मंदिर बुलाया और विवाद में पेट में चाकू मार दिया।घरवाले बहन की सगाई में गए थेहमले के वक्त छात्र का परिवार घर पर मौजूद नहीं था।
उसके पिता सेठराम पटेल, मां और बहन बनारस खरीदारी के लिए गए थे क्योंकि बेटी की रिंग सेरेमनी तय थी। इसी बीच राज पर हमला हुआ।हालत नाजुक, पुलिस जांच में जुटीचाकू लगते ही राज गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। लोगों ने तुरंत उसे नजदीकी क्लिनिक पहुँचाया, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर भेज दिया।प्राथमिक जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। सीओ डीडीयू नगर कृष्णमुरारी शर्मा ने बताया कि छात्र की स्थिति अब स्थिर है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
