मिर्जापुर में सड़क हादसा बाइक की टक्कर से महिला की मौत

हलिया थाना क्षेत्र के हथेडा गांव में गुरुवार शाम सड़क हादसे में एक महिला की जान चली गई। गाय चराकर घर लौट रहीं 50 वर्षीय शीला देवी, पत्नी नचक लाल, अदवा-हलिया रोड पार कर रही थीं तभी एक बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में शीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। 

ग्रामीणों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। लेकिन शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना अध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हादसा सड़क पार करते समय हुआ था, और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post