पद्मविभूषण पं. छन्नूलाल मिश्र BHU से डिस्चार्ज, मिर्जापुर में होगा आगे का इलाज

देश के प्रख्यात उपशास्त्रीय गायक और पद्मविभूषण से सम्मानित पंडित छन्नूलाल मिश्र को 13 दिनों के इलाज के बाद शुक्रवार को वाराणसी स्थित सर सुंदरलाल चिकित्सालय (IMS-BHU) से छुट्टी दे दी गई। उनकी हालत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने उन्हें घर भेजने का निर्णय लिया। अब उनका आगे का इलाज मिर्जापुर मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में होगा।पं. मिश्र की पुत्री डॉ. नम्रता मिश्र उन्हें एंबुलेंस से लेकर मिर्जापुर रवाना हुईं। डॉक्टरों की सलाह पर यात्रा और घर पर विशेष सावधानियां बरती जाएंगी। उन्हें सांस लेने में मदद के लिए बाइपैप मशीन भी उपलब्ध कराई गई है। गंभीर हालत से धीरे-धीरे सुधार13 सितंबर की रात उन्हें तेज बुखार और अन्य जटिलताओं के कारण मिर्जापुर से बीएचयू रेफर किया गया था। वे टाइप-2 डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, एआरडीएस और डीवीटी जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। 

ICU में भर्ती रहने के दौरान विशेषज्ञों की टीम ने लगातार उनकी निगरानी की। पिछले चार दिनों में हालत सुधरने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। अब मिर्जापुर में विशेष देखभालडॉक्टरों ने सलाह दी है कि पं. मिश्र को रोजाना 1400 कैलोरी युक्त भोजन दिया जाए, जो अभी नाक की नली (नैज़ल ट्यूब) से दिया जाएगा। साथ ही, बेड सोर से बचाव के लिए नियमित ड्रेसिंग और फिजियोथेरेपी भी जारी रहेगी।  IMS-BHU के निदेशक प्रो. एसएन संखवार और मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो. केके गुप्ता ने बताया कि लगातार निगरानी और टीमवर्क की वजह से पंडित जी की स्थिति में सुधार आया है। संगीत जगत में खुशीपं. छन्नूलाल मिश्र की तबीयत में सुधार की खबर से उनके प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों में राहत की लहर है। फिलहाल परिजन और डॉक्टरों ने अपील की है कि उनसे व्यक्तिगत भेंट न की जाए और सभी लोग उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post