गाजीपुर की खराब सड़कों को लेकर सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

गाजीपुर की राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सांसद ने जिले की समसामयिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और खासकर क्षतिग्रस्त सड़कों, नालियों और बुनियादी ढांचे की हालत पर ध्यान दिलाया।

सांसद ने मुख्यमंत्री को एक पत्र सौंपा, जिसमें गाजीपुर की प्रमुख समस्याओं का विस्तृत विवरण था और शीघ्र समाधान की मांग की गई। मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि उच्च अधिकारियों के माध्यम से इन मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराया जाएगा।इस मुलाकात से उम्मीद है कि गाजीपुर में विकास कार्यों में गति आएगी और आम जनता को जल्द राहत मिलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post