स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल में धूमधाम से सम्पन्न हुआ नवरात्रि उत्सव

स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल में सोमवार को नवरात्रि उत्सव बड़े हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पारंपरिक परिधानों में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत गरबा और डांडिया नृत्य रहा। छात्राओं ने गुजरात और राजस्थान की प्रसिद्ध वेशभूषा धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे पूरा वातावरण उल्लासमय हो उठा।विशेष रूप से छात्राओं ने नवरात्रि की नौ देवियों के स्वरूपों का सजीव चित्रण कर आस्था और ऊर्जा से भरा वातावरण निर्मित किया। भावपूर्ण अभिनय और सजे हुए नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार चौबे ने छात्र-छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति को जीवंत बनाए रखते हैं और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं। 

उन्होंने शिक्षकों और सहयोगियों का आभार भी जताया।कार्यक्रम का संयोजन फूल कुमारी यादव ने किया तथा संचालन एक्टिविटी इंचार्ज मंजुलता शर्मा ने संभाला। विद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और भव्य बना दिया।नवरात्रि उत्सव के अवसर पर विद्यालय परिसर भक्ति, संस्कृति और उल्लास के रंगों से सराबोर हो उठा।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post