बीएचयू में छात्रों की रिक्त सीटों की मांग पर वीसी ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय बीएचयू के विभिन्न संकायों और संबद्ध महाविद्यालयों में इस बार शैक्षणिक सत्र 2025-2026 में बड़ी संख्या में सीटें रिक्त रहने के मामले को लेकर छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से आग्रह किया कि सभी संकायों और कॉलेजों से रिक्त सीटों की जानकारी एकत्र की जाए और प्रवेश प्रक्रिया को फिर से खोलने पर विचार किया जाए।छात्रों ने कहा कि इस बार प्रवेश प्रक्रिया में कुछ कमियाँ आई हैं, जिनके कारण कई योग्य उम्मीदवारों को प्रवेश का मौका नहीं मिला। उन्होंने विश्वविद्यालय से मांग की कि इस मामले में पारदर्शी और त्वरित निर्णय लिया जाए और भविष्य में ऐसी स्थिति न उत्पन्न हो, इसके लिए प्रवेश प्रक्रिया की समीक्षा कर आवश्यक सुधार किए जाएँ।इस पर कुलपति ने छात्रों को बुलाकर उनकी समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि रिक्त सीटों पर जल्द ही अहम निर्णय लिया जाएगा। 

विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह भी बताया कि छात्रों की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए जल्द ही स्थिति सुधारने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।छात्रों ने वीसी के इस आश्वासन को स्वागत योग्य बताया और कहा कि अब उम्मीद है कि उन्हें न्यायपूर्ण और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत प्रवेश का अवसर मिलेगा।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post