बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर आयोजित गंगा आरती में पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी फिल्म ‘धड़क-2’ की सफलता के लिए मां गंगा से प्रार्थना की। अभिनेता लगभग दो घंटे तक घाट पर रहे और कहा कि “यहां आकर मन को शांति मिल रही है, बाबा का आशीर्वाद लेने आया हूं। लोगों से अपील करता हूं कि मेरी नई फिल्म जरूर देखें।”सिद्धांत का गंगा पूजन तीन अर्चकों द्वारा कराया गया, और इस दौरान वह मंत्रमुग्ध भाव से आंखें बंद किए नजर आए। फैंस को देख कर उत्साहित हुए और उनके साथ तस्वीर खिंचवाने की इच्छा जताई। उन्होंने सभी का अभिवादन किया और गंगा जल का आचमन करने के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन के लिए गए।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अब उनकी फिल्मों में देश का असली रंग और मिट्टी की कहानियां देखने को मिलेंगी। उन्होंने आगे बताया, “इंडस्ट्री में उतार-चढ़ाव इसलिए आ रहे हैं क्योंकि हम अपनी जड़ों से दूर हो चुके हैं। साउथ की फिल्मों में उनका कल्चर साफ दिखाई देता है, अब मुझे अपनी मिट्टी और बस्ती की कहानियां पेश करनी हैं।”सिद्धांत चतुर्वेदी की कहानीबलिया, उत्तर प्रदेश के मूल निवासी सिद्धांत ने बीकॉम के साथ CA की पढ़ाई की, लेकिन एक्टिंग के प्रति उनका जुनून बचपन से ही था।
स्कूल और कॉलेज में वह हमेशा मंच पर नाचते, होस्टिंग करते और नाटक करते रहे। कॉलेज में नेशनल लेवल पर जीता और उसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा।उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमेज़न प्राइम वीडियो सीरीज़ ‘इनसाइड एज’ (2017-2019) से की और फिर ‘गली बॉय’ (2019) में सहायक भूमिका निभाई, जिससे उन्हें फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार मिला। इसके बाद उन्होंने ‘गहराइयां’ (2022) और ‘खो गए हम कहां’ (2023) जैसी फिल्मों में अभिनय किया।सिद्धांत चतुर्वेदी अब अपनी फिल्मों के अगले चरण में देश और समाज की कहानियों को पर्दे पर पेश करने की योजना बना रहे हैं।
