सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप की मैच फीस भारतीय सेना और पहलगाम के पीड़ितों को देने का ऐलान

भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप 2025 जीतने के बाद ऐतिहासिक फैसला लिया है। उन्होंने घोषणा की है कि टूर्नामेंट के दौरान खेले गए सभी मैचों की अपनी मैच फीस भारतीय सेना और पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों को दान करेंगे। सूर्यकुमार यादव ने रात दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच जीतने के बाद यह घोषणा की। इससे पहले, एशिया कप का पहला मैच जीतने के बाद उन्होंने यह समर्पण भारतीय सेना और पहलगाम हमले के शहीदों के परिवारों को किया था।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, "मैंने इस टूर्नामेंट से मिलने वाली अपनी मैच फीस दान करने का फैसला किया है, ताकि हमारे सशस्त्र बलों और पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों की मदद की जा सके।" फाइनल मैच में तिलक वर्मा ने शानदार अर्धशतक बनाया और संजू सैमसन व शिवम दुबे के साथ उपयोगी साझेदारियां निभाई, जिससे भारत ने पाकिस्तान को हराकर अपना दूसरा टी20 एशिया कप खिताब और कुल मिलाकर नौवां एशिया कप खिताब जीता।मुकाबले के बाद पुरस्कार समारोह में भारत ने अपने मेडल और ट्रॉफी स्वीकार नहीं की, जिससे दर्शकों और खिलाड़ियों में निराशा देखने को मिली। 

भारतीय टीम ने पाकिस्तान को ट्रॉफी देने वाले एशियन क्रिकेट काउंसिल एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार किया और बिना ट्रॉफी के ही जश्न मनाया। 14 सितंबर को दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए एशिया कप के पहले मैच में भी सूर्यकुमार यादव ने जीत को भारतीय सेना और पहलगाम हमले के पीड़ितों को समर्पित किया था। अब फाइनल जीत के बाद उन्होंने अपने इस योगदान को और बढ़ाते हुए सभी मैचों की फीस सेना और पीड़ित परिवारों को देने का निर्णय लिया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post