काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के वैदिक विज्ञान केंद्र सभागार में युवा एवं खेल मंत्रालय, माई भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में “युवा कनेक्ट कार्यक्रम” का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर युवा आइकॉन शुभांगी क्षितिजा सौरव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विकसित भारत में युवाओं की भूमिका पर महत्वपूर्ण विचार साझा किए।
उन्होंने प्रधानमंत्री के “पंच प्राण” और “ग्यारह संकल्प” का उल्लेख करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी और उनके कौशल का उपयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दूसरे चरण में “युवा संवाद” आयोजित हुआ, जिसमें छात्रों ने अपने प्रश्न और विचार साझा किए। सुश्री शुभांगी ने धैर्यपूर्वक उत्तर देते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम समन्वयक डॉ. स्वप्ना मीना और अन्य कार्यक्रम अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह आयोजन सफल रहा। उपस्थित छात्रों ने यह संदेश दिया कि युवा पीढ़ी विकसित भारत 2047 के संकल्प को लेकर पूरी तरह उत्साहित और तत्पर है।
