प्राच्य विद्या के सिद्धपीठ के रूप में प्रसिद्ध सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय का 43वां दीक्षांत समारोह 8 अक्टूबर को विश्वविद्यालय के मुख्य भवन में आयोजित होगा। समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनन्दीबेन पटेल करेंगी।कार्यक्रम में भारत सरकार के संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और स्नातकों को संबोधित करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय और राज्य मंत्री रजनी तिवारी मौजूद रहेंगे।
कुलपति प्रोफेसर बिहारी लाल शर्मा स्नातकों को उपाधि और प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। इस दीक्षांत में कुल 11,476 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी जाएगी। विभिन्न परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक पाने वाले 36 विद्यार्थियों को कुल 58 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे।

