लक्सा थाना में मिशन शक्ति गोष्ठी, महिलाओं को दी गई सुरक्षा व जागरूकता की जानकारी

थाना लक्सा के तत्वावधान में होटल रोशन में “सशक्त नारी – सशक्त प्रदेश” विषय पर मिशन शक्ति गोष्ठी आयोजित की गई। थानाध्यक्ष राजू कुमार के निर्देशन में उपनिरीक्षक सुधाकर राय, सुनीता वैश्य और महिला आरक्षियों ने महिलाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाई जा रही मिशन शक्ति और अन्य योजनाओं की जानकारी दी।

महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 181 और 1076 की जानकारी देते हुए सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में महिला आरक्षी प्रिंसी तिवारी ने प्रेरक कविता प्रस्तुत की, जिससे महिलाएं उत्साहित हुईं। 



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post