नगर में गुरुवार की रात दुर्गापूजा पंडालों से माता दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा भाव के साथ किया गया। बाजे-गाजे और माता की जयकारों के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। टाउनहॉल से मूर्ति विसर्जन यात्रा की शुरुआत हुई, जिसकी अगुवाई तिलकराज मिश्रा ने की। यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए तालाबों और कुंडों तक पहुंची, जहां देर रात तक प्रतिमाओं का विधिवत विसर्जन किया गया।
भक्तों की भीड़ देर रात तक जयकारे लगाते हुए माता को विदा करती रही। विसर्जन यात्रा में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
Tags
Trending
