वाराणसी समेत 40 जिलों में येलो अलर्ट, अगले चार दिन खराब रहेगा मौसम

जाते-जाते मानसून ने पूर्वांचल सहित पूरे प्रदेश में एक बार फिर दस्तक दे दी है। शुक्रवार को वाराणसी समेत ज्यादातर जिलों में रुक-रुककर बारिश होती रही। वहीं मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताते हुए 40 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।सितंबर माह में पड़ी भीषण गर्मी के बाद अक्टूबर की शुरुआत में मौसम का अचानक बदलना लोगों के लिए राहत और चुनौती दोनों लेकर आया है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और रात में हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। लोग इसे जाड़े की आहट मान रहे हैं।

मौसम विभाग ने खासतौर पर औरैया, गोंडा, गोरखपुर, बस्ती, प्रयागराज, कानपुर, झांसी, ललितपुर, बलरामपुर, महाराजगंज, कुशीनगर समेत कई जिलों के लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति में लोग खुले स्थानों पर जाने से बचें और सावधानी बरतें।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post