सरकारी शिक्षक की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला खून से लथपथ शव

शहर में उस समय सनसनी फैल गई जब फ़ारोग उर्दू मदरसा बादशाह बाग में तैनात 40 वर्षीय शिक्षक दानिश का शव उनके कमरे से खून से लथपथ मिला। दीवारों और फर्श पर खून के धब्बे बिखरे पड़े थे। शव पर धारदार हथियार से कई वार के निशान मिलने से हत्या की आशंका गहरा गई है।जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त मृतक की पत्नी और दोनों छोटे बच्चे 8 वर्षीय बेटी और 5 वर्षीय बेटा घर में ही मौजूद थे, जबकि अन्य परिजन ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे। परिजनों का कहना है कि रातभर किसी को कोई आहट नहीं हुई।मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पत्नी को रात में ही पति की मौत की जानकारी हो गई थी, लेकिन उसने किसी को सूचना नहीं दी। सुबह पुलिस को बुलाया गया। पूछताछ में पत्नी के जवाब टालमटोल भरे लगे, जिससे संदेह और गहरा हो गया है।

पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन किसी संदिग्ध का आना-जाना रिकॉर्ड नहीं हुआ। इससे घटना और रहस्यमय हो गई है।फिलहाल सिगरा थाना पुलिस ने मामले को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मानते हुए जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल की हालात और शव पर चोटों को देखते हुए पुलिस हत्या की आशंका से इनकार नहीं कर रही।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post