वाराणसी पहुंचा पं. छन्नू लाल मिश्रा का पार्थिव शरीर, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

91 वर्ष की आयु में प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित छन्नू लाल मिश्रा का निधन मिर्जापुर स्थित बेटी के आवास पर हुआ। दोपहर लगभग एक बजे उनका पार्थिव शरीर वाराणसी के छोटी गैबी स्थित उनके आवास पर पहुंचा, जहाँ श्रद्धांजलियों की लंबी कतार लगी रही।इस अवसर पर आयुष मंत्री दया शंकर मिश्रा, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल और पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह भी उपस्थित रहे और उन्होंने पंडित छन्नू लाल को पुष्पांजलि अर्पित की।जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा, “पंडित छन्नू लाल का जाना संगीत जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है। 

उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।”पंडित छन्नू लाल का अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर संपन्न होगा। पार्थिव शरीर शाम लगभग सात बजे मणिकर्णिका घाट पहुंचेगा।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post