तमिलनाडु CM आवास को बम से उड़ाने की धमकी, खुफिया एजेंसी अलर्ट

तमिलनाडु की राजनीति में सुबह सनसनी फैल गई, जब मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और राज्यपाल आर.एन. रवि के आवास को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर सामने आई। जैसे ही धमकी की सूचना मिली, पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं।धमकी के बाद बम स्क्वाड और खोजी कुत्तों की टीम मौके पर पहुँची और पूरे परिसर की गहन तलाशी ली। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की जानकारी नहीं है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी जुलाई में सीएम आवास को बम धमकी दी गई थी, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।अधिकारियों के अनुसार, धमकी देने वाले शख्स की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post