वाराणसी: ठाकुर-राजभर विवाद में घायल युवक की मौत, गांव में तनाव

वाराणसी के छितौना गांव में ठाकुर और राजभर बिरादरी के बीच तीन महीने पहले शुरू हुआ विवाद अब और गहरा गया है। इस विवाद में गंभीर रूप से घायल छोटू राजभर 30 का सुबह बीएचयू में इलाज के दौरान निधन हो गया।करीब तीन महीने पहले खेत में गाय घुसने को लेकर दोनों बिरादरी के बीच मारपीट हुई थी। इसी झगड़े में छोटू राजभर बुरी तरह घायल हुआ था। तब से उसका इलाज चल रहा था। सुबह उसकी हालत बिगड़ गई और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, मौत की वजह गहरे घाव में संक्रमण फैलना है।छोटू राजभर की मौत की खबर फैलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है। एहतियातन छितौना गांव और बीएचयू अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जिले के आला अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं।यह विवाद पहले ही राजनीतिक रूप ले चुका था।

 यूपी सरकार के मंत्री अनिल राजभर के हस्तक्षेप पर राजभर पक्ष की एफआईआर दर्ज हुई थी, जबकि ठाकुर पक्ष की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद कई क्षत्रिय नेता और करणी सेना ठाकुर पक्ष के समर्थन में सामने आ गए थे।काबीना मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर ने लखनऊ पहुंचकर डीजीपी से शिकायत की थी। डीजीपी के आदेश पर पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने SIT का गठन किया और चौबेपुर थाने के प्रभारी रविकांत मलिक को लापरवाही बरतने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया था।पुलिस प्रशासन सतर्क है और माहौल को शांत बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। छोटू राजभर की मौत के बाद गांव में तनाव और बढ़ गया है।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post