बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल, डोमरी में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई।कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के निदेशक मुकुल पाण्डेय ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पुष्पांजलि अर्पित की।
अपने संबोधन में निदेशक ने दोनों महापुरुषों के योगदान को याद करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के बल पर पूरे विश्व को प्रेरित किया, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने अपनी सादगी और “जय जवान, जय किसान” के नारे से भारतवासियों को दिशा दी। इस अवसर पर उन्होंने विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं भी दीं। जयंती कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भी गांधीजी व शास्त्रीजी के जीवन से जुड़े विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाचार्या सोनिया मिश्रा सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं में पीयूष दूबे, मोहन यादव, राजू कुमार,कमलेश सिंह, किरन शर्मा, श्वेता पाण्डेय, श्रीमती अनिता पाण्डेय, श्रीमती विनीता मिश्रा, नीलम गुप्ता, शशि पाण्डेय, जूली विश्वकर्मा, सुमन कुशवाहा, सुनीता मिश्रा, सोनम श्रीवास्तव, सन्तोष कुमार तिवारी, ऋचा त्रिपाठी, नेहा सोनी, शबाना, रीतू दूबे, चन्दन कुमार, चन्द्रदीप कुमार सिंह, सैय्यद, आशुतोष मिश्रा, शालिनी सिंह, रूचिका पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

