जंगमबाड़ी मठ स्थित ईगल क्लब में आयोजित कार्यक्रम में “पीस का संदेश” दिया गया। वर्तमान समय में जब विश्व के कई हिस्सों में युद्ध और अशांति का माहौल है, वहीं इस आयोजन को शांति और सौहार्द का प्रतीक माना गया।कार्यक्रम में विशेष रूप से “शांति स्वरूप” की झांकी प्रस्तुत की गई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग उमड़े। श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में दर्शन कर यह संदेश लिया कि शांति ही मानवता का वास्तविक स्वरूप है।
आयोजकों का कहना था कि “आज विश्व को सबसे अधिक जरूरत आपसी भाईचारे और शांति की है। नवरात्रि का यह पावन अवसर हमें यही प्रेरणा देता है कि हम सब मिलकर समाज में सौहार्द और शांति बनाए रखें।”पूरे परिसर में भक्ति और शांति का माहौल देखने को मिला।
Tags
Trending

