प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मेक इन इंडिया” और “वोकल फॉर लोकल” अभियान से प्रेरणा लेकर वाराणसी के युवा गौरव कुमार श्रीवास्तव ने अपनी कंपनी उदय भारत के तहत एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए स्थानीय स्तर पर अब तक 400 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है।रोजगार मेले में उमड़ी भीड़कंपनी की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस पहल के तहत कर्मचारियों को 15,000 रुपये से लेकर 1,00,000 रुपये तक की सैलरी दिए जाने का प्रावधान है।
ऐप के जरिए घरों, दफ़्तरों और अन्य स्थानों तक डिलीवरी सेवाएँ मुहैया कराई जाएँगी।लाभार्थी लक्ष्मीकांत राय और विकास कुमार ने बताया कि इस ऐप के जरिए उन्हें घर बैठे अच्छी नौकरी का अवसर मिला है।
Tags
Trending

