मुख्यमंत्री के समर्थन में सड़कों पर उतरे लोग, बुलडोजर बाबा जिंदाबाद के लगे नारे

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के समर्थन में वाराणसी की सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर उतरे। समर्थक "I Love Bulldozer" और सीएम योगी की तस्वीरों वाले पोस्टर लेकर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की।"बुलडोजर बाबा जिंदाबाद" और "सीएम योगी जिंदाबाद" के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। समर्थक बरेली में दंगाइयों पर हुई बुलडोजर कार्रवाई से बेहद खुश नजर आए और उन्होंने मांग की कि बरेली दंगा मामले के आरोपियों के घर पर भी बुलडोजर चलाया जाए।योगी समर्थक विनोद कुमार उपाध्याय ने कहा कि "योगी सरकार ने दंगाइयों पर जिस तरह से एक्शन लिया है, उससे आम जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है।

"वहीं विकास सिंह ने बताया कि "बुलडोजर बाबा के फैसले से आम जनता सुरक्षित महसूस करती है।"स्थानीय महिला ने कहा कि "हम सीएम योगी के साथ हैं, प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुलडोजर एक सख्त लेकिन जरूरी कदम है।" 

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post