देवनाथ पुरा स्थित गोल्डेन सपोर्टिंग क्लब में शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर माता दुर्गा को भोग अर्पित कर भव्य आरती का आयोजन किया गया। भोग प्रसाद को श्रद्धालु भक्तों के बीच वितरित किया गया।कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी दशाश्वमेध उप्रेन्द्र प्रताप सिंह, मदनपुरा चौकी इंचार्ज तथा देवनाथ पुरा चौकी इंचार्ज मौजूद रहे। इसके साथ ही महिला शक्ति केंद्र की एसआई खुशबू सिंह ने पंडाल का निरीक्षण किया और महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु पम्पलेट वितरित किए गए और महिलाओं को सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया और माता दुर्गा के आशीर्वाद के साथ समाज में जागरूकता और सुरक्षा का संदेश देने पर आयोजकों की सराहना की।
Tags
Trending
