नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर समाजसेविका पूजा दीक्षित एवं डॉ. अनुराग दीक्षित ने आर्य महिला कॉलेज स्थित अन्नपूर्णा मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने नव कन्या भोज का आयोजन कर सभी कन्याओं एवं बाबा भैरव को प्रसाद ग्रहण कराया।पूजन के उपरांत कन्याओं को उपहार प्रदान किए गए और आशीर्वाद प्राप्त किया गया। कार्यक्रम में उनके सभी सहयोगियों की सक्रिय उपस्थिति रही।
इस अवसर पर मंदिर प्रांगण को आकर्षक फूलों एवं पत्तियों से सजाया गया था, वहीं माता अन्नपूर्णा की अलौकिक झांकी ने भक्तों का मन मोह लिया।पूरे आयोजन का माहौल भक्तिमय रहा और सभी ने माता अन्नपूर्णा से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
Tags
Trending

