भारत में मौसम विभाग IMD के अनुसार आगामी सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ और मौसमी सिस्टम के प्रभाव से पूरे देश में बारिश की गतिविधियाँ बढ़ सकती हैं। इस प्रणाली के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में अचानक और कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।विशेष रूप से उत्तर-पश्चिमी भारत के राज्यों में यह प्रभाव अधिक दिखाई देगा। राजस्थान के पश्चिमी हिस्से, हरियाणा, पंजाब, उत्तर और उत्तर-पश्चिम राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 5 से 8 अक्टूबर के बीच कई स्थानों पर तेज़ और अच्छी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इस दौरान नदी-नालों और घाटियों में जलस्तर बढ़ सकता है। जनता को भी अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, खासकर यात्रा और बाहरी गतिविधियों के दौरान।मौसम विभाग ने यह भी कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ठंडक और बादलों की गतिविधियों में भी वृद्धि होगी।

